yashaswi jayaswal
yashaswi jayaswal

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। इस सीरीज के पहले मैच में पहले पारी में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे दिन की पारी में उन्होंने शानदार वापसी की। जायसवाल ने 50 रन बनाकर न सिर्फ अपनी टीम को मजबूती दी, बल्कि एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

जायसवाल ने जब दो छक्के मारे, तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम के नाम था, जिन्होंने 2014 में 33 छक्के लगाए थे। अब 2024 में जायसवाल ने 34 छक्कों के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस सीरीज में उनके नाम पहले से 32 छक्के थे, और जैसे ही उन्होंने दो और छक्के लगाए, उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में जायसवाल सबसे ऊपर आ गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर मैकुलम हैं, जिन्होंने 2014 में 33 छक्के जड़े, जबकि तीसरे स्थान पर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने 2022 में 26 छक्के लगाए थे।

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  1. 34 – यशस्वी जायसवाल (2024)
  2. 33 – ब्रेंडन मैकुलम (2014)
  3. 26 – बेन स्टोक्स (2022)
  4. 22 – एडम गिलक्रिस्ट (2005)
  5. 22 – वीरेंद्र सहवाग (2008)

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही भारतीय गेंदबाजों ने भी अपनी टीम को जीत की ओर बढ़ाया है। पहले पारी में 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 104 रन पर समेट दिया। फिर भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने शानदार साझेदारी की, जिसमें जायसवाल ने केएल राहुल के साथ 150 से ज्यादा रन जोड़कर भारत को मजबूती दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *