IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर को पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 सीरीज का आगाज हुआ, लेकिन पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में ऐसा खेल दिखाया, जिसे शायद ही कोई अनुमान लगा सकता था। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही निराश किया और 150 रनों पर ऑलआउट हो गए। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जो किया, वह क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक पल बन गया।
पहले दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर सिर्फ 67 रन था, और दूसरे दिन जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू टीम को मात्र 37 रन ही जोड़ने दिए, और ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेट दिया। इस तरह भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर आउट करने का नया रिकॉर्ड बना दिया।
ऑस्ट्रेलिया का यह स्कोर भारत के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर दूसरा सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इससे पहले 1981 में मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 83 रन बनाए थे। अब, पर्थ में 104 रन के स्कोर के साथ, भारत ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
पहली पारी में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड
- 104 रन – पर्थ, 2024
- 107 रन – सिडनी, 1947
- 131 रन – सिडनी, 1978
- 145 रन – एडिलेड, 1992
यह ऐतिहासिक जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 77 साल बाद, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में पहली पारी में सबसे कम स्कोर पर आउट किया है। इससे पहले, 1947 में सिडनी टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 107 रनों पर ढेर किया था। अब, टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।